मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व एमएलसी और जदयू नेत्री मनोरमा देवी के गया स्थित घर पर एनआईए का छापा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। पूर्व एमएलसी एवं जदयू नेत्री मनोरमा देवी के गया स्थित घर पर आज एनआईए ने छापा मारा है। एनआईए की टीम सुबह करीब 4:30 बजे से उनके घर के अंदर है। पुलिस ने उनके घर काे चारों तरफ से घेर रखा है। उनका घर गया शहर के रामपुर थाना क्षेत्र के एपी कॉलोनी पर है।बताया गया है कि मनोरमा देवी के परिवार का नक्सलियों से कनेक्शन होने की कथित सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल बंद कमरे में उनसे पूछताछ हो रही है। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि इस कार्रवाई के लिए एनआईए ने उनसे सहयोग मांगा था। उल्लेखनीय है किकुछ दिन पहले ही मनोरमा देवी और उनके बेटे राकेश रंजन उर्फ रॉकी यादव को जान से मारने की धमकी भरे दाे अलग-अलग पत्र स्पीड पोस्ट से भेजे गए थे। इन पत्रों में धमाका करने की धमकी भी दी गई थी । जदयू नेत्री ने इसके बाद पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें