मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

सहायक अभियोजन अधिकारी के 181 पदों पर होगी भर्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी के 181 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2024 का भर्ती विज्ञापन गुरुवार को जारी कर दिया गया।अभ्यर्थी परीक्षा के लिए 14 मार्च से 12 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा तिथि और स्थान के संबंध में यथासमय सूचित किया जाएगा।आयोग सचिव रामनिवास मेहता की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कार्मिक विभाग द्वारा इस भर्ती के नियमों में संशोधन के बाद यह पहली भर्ती होगी, जिसमें इंटरव्यू नहीं होंगे। केवल प्री और मेंस दो पेपर के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा। सभी अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर में शामिल होना और रिटर्न टेस्ट देना अनिवार्य होगा। पेपर को प्रैक्टिकल नॉलेज के आधार पर तैयार किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें