मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव : आचार संहिता लागू होने के बाद रिकॉर्ड 173 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की जब्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर । राजस्थान में अलग-अलग एनफोर्समेंट एजेंसियों ने मार्च

महीने की शुरुआत से अब तक नशीली दवाओं, शराब, कीमती धातुओं, मुफ्त बांटी

जाने वाली वस्तुओं (फ्रीबीज) और अवैध नकद राशि के रूप में लगभग 271 करोड़

रुपये कीमत की जब्तियां की हैं। निर्वाचन विभाग के निर्देश पर लोकसभा आम

चुनाव-2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 16 मार्च से अब

तक एजेंसियों द्वारा पकड़ी गई वस्तुओं की कीमत 173 करोड़ रुपये से ज्यादा

है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि

प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियां चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से

संदिग्ध वस्तुओं और धन के अवैध उपयोग पर कड़ी निगरानी कर रही हैं. इसी क्रम

में प्रदेश भर में लगातार जब्ती की कार्रवाई की जा रही हैं।

नौ जिलों में 10 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती

गुप्ता

ने बताया कि राजस्थान में 9 जिलों में 10-10 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की

संदिग्ध वस्तुएं अथवा नकद बरामद हुआ है. ये जिले हैं: जोधपुर, पाली, जयपुर,

उदयपुर, भीलवाड़ा, गंगानगर झुंझुनू ,अलवरऔर बाड़मेर. जिला वार आंकड़ों के

अनुसार, सर्वाधिक लगभग 33.36 करोड़ रुपये मूल्य की वस्तुओं की जब्ती जोधपुर

में हुई है। साथ ही, लगभग 19.48 करोड़ रुपये की जब्ती के साथ पाली दूसरे

स्थान पर है. जयपुर में 19.01 करोड़ रुपये, उदयपुर में 14.19 करोड़ रुपये,

भीलवाड़ा में 14.02 करोड़ रूपये, गंगानगर में 13.44 करोड़, झुंझुनू 11.87

करोड़, बाड़मेर में 11.17 करोड़ और अलवर में 10.37 करोड़ रुपये मूल्य की

वस्तुओं की जब्ती की जा चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें