मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

मार्च माह में बाबा विश्वनाथ धाम में रिकॉर्ड आय, 11 करोड़ 14 लाख रूपये का चढ़ावा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

वाराणसी,। भव्य और विस्तारित श्री काशी विश्वनाथ दरबार में

रिकार्डतोड़ श्रद्धालुओं के आने के साथ मंदिर के आय में भी लगातार रिकार्ड

वृद्धि हो रही है। इस वर्ष मार्च माह में बाबा के हुंडी में तीन करोड़,69

लाख,35 हजार,439 रुपये श्रद्धालुओं ने चढ़ाया।

मंदिर प्रशासन के

अनुसार वर्ष 2023 ये आंकड़ा दो करोड़ 81 लाख दस हजार 730 रूपये रहा। वहीं,

जुलाई 2023 में हुंडी में 2 करोड़ 08 लाख 81 हजार 497 रुपये चढ़ावे में आए

थे। बैंक और ऑनलाइन माध्यम से इस साल मार्च 2024 में 7 करोड़ 13 लाख, 88

हजार,213 रुपये दान में मिले। मार्च 2023 में तीन करोड़, 90 लाख,38 हजार

180 रूपये चढ़ावा मिला था। जुलाई 2023 में पांच करोड़ 20 लाख 40 हजार 905

रूपये दान मिला था। अन्य श्रोतों से मार्च माह 2024 में 31 लाख, 39 हजार,

मार्च 2023 में 59 लाख 66 हजार, जुलाई 2023 में 81 लाख 99 हजार रूपये दान

में मिले थे। मार्च माह 2024 में मंदिर की कुल आय 11 करोड़,14 लाख,62 लाख

रूपये रही।

इसी तरह मार्च 2023 में सात करोड़ 31 लाख,15 हजार,जुलाई

2023 में आठ करोड़,11 लाख, 21 हजार रूपये कुल आय रही। मंदिर प्रशासन के

अनुसार मार्च माह 2024 धाम की सार्वकालिक सर्वाधिक आय वाला माह रहा।

गौरतलब

हो कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में मार्च माह में श्रद्धालुओं के आने का

रिकार्ड बना। अंतिम दिन 31 मार्च को 636975 श्रद्धालु मंदिर में दर्यान

पूजन के लिए पहुंचे थे। मार्च माह के 31 दिनों में 95,63,432 श्रद्धालु

मंदिर आए। श्रद्धालुओं की संख्या 2023 के सावन माह के रिकार्ड को पीछे छोड़

दिया। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के नव्य-भव्य स्वरूप का लोकार्पण होने के बाद

से ही श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें