मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

2000 रुपये के 97.87 फीसदी नोट बैंकिंग सिस्टम में आए वापस : आरबीआई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई/नई

दिल्ली, । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने सोमवार को

कहा कि दो हजार मूल्य वर्ग के 97.87 फीसदी नोट बैंकों में वापस आ गए हैं।

अब सिर्फ 7,581 करोड़ रुपये मूल्य के नोट लोगों के पास मौजूद हैं। ये नोट

अब भी वैध हैं।

आरबीआई ने कहा कि चलन में मौजूद दो हजार

रुपये मूल्य के बैंक नोट का कुल मूल्य 19 मई, 2023 को कारोबार की समाप्ति

पर 3.56 लाख करोड़ रुपये था। ये अब 28 जून, 2024 को कारोबार की समाप्ति पर

घटकर 7,581 करोड़ रुपये रह गया है। इस तरह 28 जून, 2024 तक दो हजार मूल्य

के 97.87 फीसदी बैंक नोट बैंकों में वापस आ गए हैं।

रिजर्व

बैंक के निर्गम कार्यालय 9 अक्टूबर, 2023 से लोगों और संस्थाओं से उनके

बैंक खातों में जमा करने के लिए 2000 रुपये के नोट स्वीकार कर रहे हैं।

इसके अलावा लोग अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए देश के किसी भी डाकघर

से आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय में दो हजार रुपये के बैंक नोट भेज

रहे हैं।

आरबीआई के मुताबिक ये नोट अब भी वैध हैं। दो हजार

रुपये के बैंक नोट को जमा या बदलने के लिए आरबीआई के 19 कार्यालयों

अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई,

गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर,

नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में स्थित हैं।

उल्लेखनीय

है कि आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपये मूल्य वर्ग के बैंक नोट को चलन

से वापस लेने का ऐलान किया था। आरबीआई ने नवंबर 2016 में 1000 रुपये और

500 रुपये के बैंक नोट को हटाने के बाद दो हजार रुपये के बैंक नोट चलन में

लाए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें