मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

आरबीआई गवर्नर ने वैश्विक और घरेलू आर्थिक परिदृश्य की समीक्षा की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आरबीआई गवर्नर ने वैश्विक और घरेलू आर्थिक परिदृश्य की समीक्षा की

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के केंद्रीय बोर्ड की बैठक गवर्नर संजय मल्होत्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को हुई। इस बैठक के दौरान वर्तमान वैश्विक और घरेलू आर्थिक परिदृश्य की समीक्षा करते हुए भारत में बैंकिंग की प्रवृत्तियां और उसकी प्रगति 2023-24 के लिए मसौदा रिपोर्ट पर भी विचार विमर्श किया गया।आरबीआई ने ‘एक्‍स‘ पोस्‍ट पर बताया कि केंद्रीय निदेशक मंडल की 612वीं बैठक आज गुवाहाटी में गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​की अध्यक्षता में हुई। बोर्ड ने बैंक गवर्नर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान शक्तिकांत दास की ओर से दी गई बहुमूल्य सेवाओं की सराहना की। गवर्नर मल्‍होत्रा की अध्‍यक्षता में हुई बैठक के दौरान केंद्रीय बोर्ड ने वैश्विक एवं घरेलू आर्थिक स्थिति और दृष्टिकोण की समीक्षा की।इसके अलावा बोर्ड ने चुनिंदा केंद्रीय कार्यालय विभागों की गतिविधियों के साथ-साथ भारत में बैंकिंग की प्रवृत्ति और प्रगति, 2023-24 पर मसौदा रिपोर्ट पर चर्चा की। इस बैठक में उप-गवर्नर डॉ. माइकल देवव्रत पात्रा, एम. राजेश्वर राव, टी. रबी शंकर, स्वामीनाथन जे. और केंद्रीय बोर्ड के अन्य निदेशक सतीश के. मराठे, रेवती अय्यर, प्रो. सचिन चतुर्वेदी, वेणु श्रीनिवासन तथा डॉ. रवींद्र एच. ढोलकिया शामिल हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें