मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

रक्सौल में 238 ग्राम स्मैक के साथ दो डिलेबरी बाॅय गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण। जिले के रक्सौल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए स्मैक के साथ दो डिलेवरी बॉय को गिरफ्तार किया है।इसकी पुष्टि करते हुए रक्सौल डीएसपी धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि रामजी चौक के पास मादक पदार्थ स्मैक की डिलिवरी होने वाली है। जिसके बाद इंस्पेक्टर राजीव नंदन सिन्हा के नेतृत्व में छापेमारी कर रामजी चौक स्थित मारवाड़ी मंदिर के पास से दो व्यक्तियों को दो पुड़िया में 50 ग्राम व 188 ग्राम कुल 238 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत बीस लाख 38 हजार आंकी जा रही है।गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सहदेवा निवासी हीरा पटेल का पुत्र प्रभात कुमार व अहिरवाटोला वार्ड संख्या 7 निवासी फजल मियां का पुत्र सगीर मियां के रूप में हुई है। डीएसपी धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि किसे डिलेवरी करना था और इस धंधे में कौन-कौन शामिल है। पूछताछ के उपरांत दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट में न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा।उल्लेखनीय है,कि भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र खासकर रक्सौल में मादक पदार्थ की तस्करी बढ़ गई है। जिसके विरूद्ध एसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर लगातार कारवाई की जा रही है।छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर राजीव नंदन सिन्हा, एसआई प्रभात कुमार, विकास कुमार, रजनीश कुमार, आनंद कुमार शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें