मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद का ममता पर निशाना,कहा-पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशियों को शरण देने का अधिकार राज्य के पास नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और सांसद

रविशंकर प्रसाद ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आज

संवाददाता सम्मेलन में निशाना साधा। उन्होंने रविवार को दिए उनके बयान पर

तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। ममत ने रविवार को कहा था कि वह बांग्लादेशी

नागरिकों के लिए पश्चिम बंगाल का दरवाजे खुले रखेंगी। जिन्हें भी शरण

चाहिए, उनका स्वागत करेंगी। प्रसाद ने कहा कि किसी भी विदेश को प्रवेश

देना, राज्य के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। यह संविधान की किताब लेकर घूमने

वाले नेताओं को पता होना चाहिए।

प्रसाद ने कहा, संविधान के

मुताबिक यह अधिकार भारत सरकार का है ना कि राज्य सरकार का। ममता बनर्जी का

यह बयान निंदनीय और गैरजिम्मेदाराना है । उन्होंने कहा कि यह वही ममता

बनर्जी हैं जिन्होंने सीएए के बारे में कहा था कि हम हिंसा पीड़ित किसी भी

हिंदू, सिख, पारसी या ईसाई शरणार्थी को पश्चिम बंगाल में प्रवेश नहीं करने

देगें। ममता ने हमेशा सीएए का विरोध किया है, जबकि सीएए का भारत के

नागरिकों से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि ममता, राहुल

गांधी और अखिलेश यादव संविधान की बात करते रहते हैं, क्या संविधान में आपका

अधिकार है? ये अधिकार भारत सरकार का है, ये अधिकार राज्य सरकार का नहीं

है। उन्होंने चिंता जताई कि पश्चिम बंगाल की डेमोग्राफी तेजी से बदल रही

है। आज राज्य के नौ जिले मुस्लिम बहुल इलाके हो गए हैं। कोलकाता की भी

डेमोग्राफी बदल रही है। पश्चिम बंगाल रामकृष्ण परमहंस, सुभाष चंद्र बोस और

स्वामी विवेकानंद की धरती है। ममता बनर्जी को देश की सुरक्षा की कोई

चिंता नहीं है। पश्चिम बंगाल में कई बार आतंकवादी घटनाओं के मुख्य आरोपी

शरण लेते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें