रवि केजरीवाल झामुमो की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित
रांची।झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पार्टी के केंद्रीय सदस्य रवि केजरीवाल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से आगामी छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। यह जानकारी मंगलवार को झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने दी। पांडेय ने बताया कि इस संबंध में रवि केजरीवाल को मंगलवार को पत्र भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि रवि केजरीवाल को पार्टी के सभी पद से पद मुक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से आगामी छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।





