हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से राजद महागठबंधन उम्मीदवार शिवचंद्र राम जी को वैश्य समाज ने दिया समर्थन:- राष्ट्रीय वैश्य महासभा

हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से राजद महागठबंधन उम्मीदवार शिवचंद्र राम को वैश्य समाज ने दिया समर्थन:- राष्ट्रीय वैश्य महासभा
हाजीपुर। हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से राजद महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार शिवचंद्र राम को वैशाली जिला के वैश्य समाज द्वारा समर्थन समारोह हाजीपुर स्थित केशव पैलेस में जिला अध्यक्ष सुभाष कुमार निराला के अध्यक्षता में आयोजित किया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ पी0 के0 चौधरी ने आए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिस तरह पूरे बिहार में तेजस्वी यादव ने वैश्य समाज को पिछले विधानसभा और अभी हो रहे लोकसभा चुनाव में वैश्य समाज के भिन्न-भिन्न उपजातियों को टिकट देकर के सम्मानित करने का काम किया है उसी तरह यह समाज मुखर होकर इंडिया गठबंधन के सभी प्रत्याशियों को हाजीपुर सहित पूरे बिहार में जिताने का काम करेगा। राजद विधायक रणविजय साहू ने कहा कि तेली समाज को पिछले विधानसभा चुनाव में चार टिकट देकर सम्मानित किया । ऐसी स्थिति में पूरे तेली समाज और वैश्य समाज को अग्रणी भूमिका निभाने के लिए आगे आना चाहिए, वही विधान पार्षद विनोद जायसवाल ने कहा कि यह समाज अब जाग गया है और भारतीय जनता पार्टी के झांसे में आने वाला नहीं है । पूरे बिहार में गोलबंद होकर इंडिया गठबंधन को जिताने का काम करेगा । राष्ट्रीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश गुप्ता ने कहा कि सबसे ज्यादा भाजपा के सरकार में स्वर्णकार समाज पीड़ित हुआ है इसका बदला हमें वोट से लेना है । ऐसे मौके पर हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार शिवचंद्र राम आए हुए हजारों की संख्या में समाज को संबोधित करते हुए कहा कि मैं हमेशा वैश्य समाज के लिए खड़ा रहा हूं, मैं सदैव सबों के लिए संघर्ष करने का काम किया हूं, आपके बीच का बेटा हूं, आपके बीच का भाई हूं हमें आप सब समाज के लोग एक बार मौका देकर दिल्ली पहुंचाने का काम करें । मैं हर वक्त आपके लिए खड़ा रहूंगा । इस सभा में सुशील मित्तल, स्वर्णकार समाज के कृष्ण भगवान सोनी, अमरजीत जायसवाल, चंदन गांधी, विक्रम चौधरी, नकुल गुप्ता, ललन शाह, कृष्ण कुमार आजाद, बच्चा स्वर्णकार, चंदेश्वर शाह, जवाहर शाह, मनोज जायसवाल, संजीत कुमार, उपेंद्र शाह, राजेश बक्शी अधिवक्ता, राजीव रंजन अधिवक्ता, भोला साह, सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित करते हुए एक स्वर से महागठबंधन प्रत्याशी शिवचंद्र राम की जीत के लिए संकल्प लिया।





