मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

आम जनता के लिए 23 से 29 जनवरी तक बंद रहेगा राष्ट्रपति भवन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन ने बुधवार को बताया कि गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी-2024 के कारण आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन (सर्किट-1) का दौरा 23 से 29 जनवरी तक बंद रहेगा।

राष्ट्रपति भवन इससे पहले गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह की रिहर्सल के कारण 13 से 27 जनवरी के बीच प्रत्येक शनिवार को होने वाली रस्मी गार्डों की अदला-बदली (चेंज ऑफ गार्ड) समारोह को भी स्थगित करने की सूचना जारी कर चुका है। यह समारोह एक सैन्य परंपरा है, जिसमें राष्ट्रपति भवन के गार्ड समय-समय पर बदले जाते हैं।

रायसीना हिल्स पर स्थित राष्ट्रपति भवन में प्रत्येक शनिवार को चेंज ऑफ गार्ड समारोह आयोजित होता है। गणतंत्र दिवस समारोह के कारण 13, 20 और 27 जनवरी को चेंज ऑफ गार्ड समारोह नहीं होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारत आएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें