मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 2 फरवरी से आम जनता के लिए खुलेगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 2 फरवरी से आम जनता के लिए खुलेगा

नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 2 फरवरी से 30 मार्च तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। लोग सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच उद्यान में जा सकेंगे। सप्ताह में एक दिन प्रत्येक सोमवार को उद्यान रखरखाव के लिए बंद रहेगा।राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी बयान के अनुसार, उद्यान 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान, 20 एवं 21 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में आगंतुकों के सम्मेलन तथा 14 मार्च को होली के कारण बंद रहेगा।सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से होगा। यह गेट नॉर्थ एवेन्यू से राष्ट्रपति भवन के नजदीक है। आगंतुकों की सुविधा के लिए, केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक शटल बस सेवा सुबह 9.30 से शाम 6 बजे के बीच हर 30 मिनट में उपलब्ध होगी। अमृत उद्यान चार दिन विशेष श्रेणियों के लिए खुला रहेगा। इसमें 26 मार्च को दिव्यांग व्यक्तियों के लिए, 27 मार्च को रक्षा, अर्धसैनिक एवं पुलिस बलों के कर्मियों, 28 मार्च को महिलाओं और आदिवासी महिला एसएचजी के लिए और 29 मार्च को वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित है।गार्डन में बुकिंग और प्रवेश निःशुल्क है। ऑनलाइन बुकिंग राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर की जा सकती है। वॉक-इन आगंतुकों को राष्ट्रपति भवन के गेट के पास सुविधा काउंटर या स्वयं सेवा कियोस्क पर अपना पंजीकरण कराना होगा। राष्ट्रपति भवन 6 से 9 मार्च तक अमृत उद्यान के हिस्से के रूप में विविधता का अमृत महोत्सव भी आयोजित करेगा। इस वर्ष के महोत्सव में दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनूठी परंपराओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें