मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

बरेली में पुलिस मुठभेड़ के बाद रेप आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बरेली में पुलिस मुठभेड़ के बाद रेप आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बरेली। बरेली पुलिस ने नाबालिग से रेप के मामले में फरार चल रहे आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी के पास से .315 बोर की एक पिस्तौल, दो कारतूस बरामद किया है।

नवाबगंज सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि 12 अगस्त की शाम को नवाबगंज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि नाबालिग से रेप का वांछित आरोपी इलाके में देखा गया है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

फिलहाल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान विमलेश कुमार के रूप में बताई। वह बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बारौर के पास पंडरी गांव का रहने वाला है।

सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी विमलेश ने हाल ही में इलाके में हुई एक नाबालिग से रेप की घटना को कबूल किया है।

उसने बताया कि इस वारदात को उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस अब फरार साथी की तलाश में दबिश दे रही है।

सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विमलेश कुमार का आपराधिक इतिहास भी है।

उस पर पहले से छेड़खानी का मामला दर्ज है। इलाके में वह आपराधिक प्रवृत्ति के लिए जाना जाता था।

पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मामले के दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें