मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

जापान में रिलीज होगी रणवीर सिंह की 'धुरंधर', क्या तोड़ पाएगी 'आरआरआर' का रिकॉर्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जापान में रिलीज होगी रणवीर सिंह की 'धुरंधर', क्या तोड़ पाएगी 'आरआरआर' का रिकॉर्ड

मुंबई। आदित्य धर की 'धुंरधर' और 'धुरंधर द रिवेंज' पहले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है लेकिन आज भी वर्ल्डवाइड कलेक्शन में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से काफी पीछे हैं।

'धुंरधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' दोनों को भी भारत और विदेशों में खूब सारा प्यार मिला। अब फिल्म को जापान में रिलीज करने का फैसला लिया गया है। 'धुंरधर' को 7 जुलाई को जापान में रिलीज किया जाएगा।

जियो स्टूडियो ने फिल्म 'धुरंधर' का जापानी पोस्टर शेयर किया है और रिलीज की तारीख का ऐलान भी किया है। पोस्टर के मुताबिक फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में फिल्म के सामने बहुत सारी चुनौती है क्योंकि भारत की कई ऐसी फिल्में हैं, जो जापान में बेहतरीन कलेक्शन कर चुकी हैं।

अब देखना यह होगा कि भारत की तरह जापान में भी क्या 'धुरंधर' नया रिकॉर्ड कायम कर पाएगी।

पहले बात करते हैं राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' की, जो जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है और अभी तक जापान में आरआरआर की कमाई का रिकॉर्ड कोई भी फिल्म नहीं तोड़ पाई है। फिल्म ने 2.42 बिलियन येन यानी 136 करोड़ की कमाई की थी। वहीं 'दंगल' ने भले भी चीन में ताबड़तोड़ कमाई की, लेकिन जापान में भी फिल्म का कलेक्शन ठीक-ठाक रहा। अलग जापानी नाम के साथ रिलीज हुई फिल्म ने 12.40 मिलियन येन, यानी लगभग 73.48 लाख रुपये की कमाई की।

वहीं शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को भी जापान में रिलीज किया गया था और फिल्म 1.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी। फिल्म को बड़ी संख्या में स्क्रीन पर रिलीज किया गया था।

आमिर खान और किरण द्वारा निर्मित हालिया रिलीज फिल्म 'लापजा लेडीज' और प्रभास की 'सालार' ने भी जापान में अच्छी कमाई की थी। छोटे बजट में बनी लापजा लेडीज ने जापान में 2.75 करोड़ की कमाई की थी, जबकि प्रभास की 'सालार' ने 95 लाख रुपए से अधिक की कमाई की थी। अब देखना होगा कि धुंरधर किन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब होती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें