मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' का नया पोस्टर जारी, 2026 में रिलीज होगी फिल्म

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। यशराज फिल्म्स ने नवरात्रि के पहले दिन एक खास तोहफे के रूप में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मर्दानी 3' का नया पोस्टर रिलीज किया। रानी मुखर्जी अभिनीत इस फिल्म के पोस्टर में पिस्टल पकड़े हाथ नजर आ रहा है और बैकग्राउंड में दिल्ली पुलिस लिखा हुआ एक बैरिकेड भी नजर आ रहा है, जिससे यह साफ है कि फिल्म की कहानी दिल्ली पुलिस के इर्द-गिर्द घूमेगी।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्टर के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा,

''नवरात्रि के पहले दिन, अच्छाई की बुराई पर जीत का जश्न। रानी मुखर्जी एक बार फिर दमदार पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में लौट रही हैं, अपने करियर के सबसे मुश्किल केस की जांच के लिए।''

इंस्टाग्राम पोस्ट में फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया गया। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला कर रहे हैं।

'मर्दानी' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2014 में आई थी, जिसे प्रदीप सरकार ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित थी।

इसके बाद 2019 में 'मर्दानी 2' रिलीज हुई, जिसमें एक खतरनाक अपराधी, बलात्कारी और हत्यारे की कहानी दिखाई गई थी।

इस फिल्म को गोपी पुथरन ने डायरेक्ट किया था।

अब इसके तीसरे पार्ट को लेकर फैंस में उत्साह बना हुआ है, जिसमें एक बार फिर रानी मुखर्जी पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में लौट रही हैं। बताया जा रहा है कि इस बार भी कहानी एक खतरनाक और डरावने अपराधी के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो शिवानी शिवाजी रॉय के लिए अब तक का सबसे कठिन केस होगा।

'मर्दानी' हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी महिला-प्रधान फ्रेंचाइजी मानी जाती है, जो पिछले 11 साल से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना चुकी है।

इस पोस्ट पर फैंस के ताबड़तोड़ रिएक्शन आ रहे हैं। लोग पोस्टर पर फायर इमोजी भेज रहे हैं। एक ने लिखा- पहली एक्ट्रेस हैं रानी मुखर्जी, जिनकी सोलो फिल्म भी चली है, किसी हीरो की जरूरत नहीं। दूसरे ने लिखा- मैं बहुत एक्साइटेड हूं। वहीं एक अन्य ने लिखा-आखिरकार इंतजार खत्म हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें