मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' ने दो दिन में पार किया 10 करोड़ का आंकड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' ने दो दिन में पार किया 10 करोड़ का आंकड़ा

रानी मुखर्जी स्टारर 'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से कदम बढ़ा रही है। फिल्म ने दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 50 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है। इसी के साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन दो दिनों में 10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। शनिवार को फिल्म ने करीब 6 करोड़ रुपये की कमाई की, जो इसके पहले दिन के मुकाबले बड़ी छलांग मानी जा रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि रविवार को इसमें और उछाल देखने को मिल सकता है।ओपनिंग डे पर भी रचा रिकॉर्डफिल्म ने पहले दिन ही सभी अनुमानों को पीछे छोड़ दिया था। 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ 'मर्दानी 3' न सिर्फ इस फ्रेंचाइज़ी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बनी, बल्कि रानी मुखर्जी की सोलो फिल्मों में भी सबसे बड़ी शुरुआत दर्ज करने में सफल रही। महिला-प्रधान फिल्मों के लिहाज से भी यह ओपनिंग बेहद मजबूत मानी जा रही है। फिल्म को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और दर्शकों के बीच भी इसका मजबूत वर्ड ऑफ माउथ बनता दिख रहा है। सामाजिक मुद्दे पर आधारित यह थ्रिलर उन दर्शकों के लिए खास बन गई है जो कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा को प्राथमिकता देते हैं।रानी मुखर्जी की स्टार पावर बरकराररानी मुखर्जी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सोलो लीड के तौर पर दर्शकों को थिएटर तक खींचने की क्षमता रखती हैं। अपने फिल्मी करियर के 30वें साल में इस तरह की बॉक्स ऑफिस सफलता हासिल करना उनकी निरंतर लोकप्रियता और विश्वसनीयता को दर्शाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें