मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

रानी चटर्जी ने राकेश बाबू के साथ शेयर की अपनी 'ब्यूटीफुल कंपनी'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रानी चटर्जी ने राकेश बाबू के साथ शेयर की अपनी 'ब्यूटीफुल कंपनी'

मुंबई। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री रानी चटर्जी अक्सर अपने प्रोजेक्ट और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस में खास मौजूदगी रखती हैं। फैंस उनकी हर एक पोस्ट का इंतजार करते हैं। मंगलवार को अभिनेत्री ने शूटिंग के दिनों की एक पोस्ट शेयर की।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में अभिनेत्री फिल्म 'परिणय सूत्र' के को-स्टार राकेश बाबू के साथ सरसों के बीच टहलते हुए नजर आ रही हैं।

चारों तरफ फैले सरसों के फूलों का नजारा बेहद मनमोहक है। वहीं, ठंडी सुबह की हल्की हवा और धूप की किरणों के बीच दोनों कलाकार एक दूसरे से बातें करते टहल रहे हैं।

अभिनेत्री ने वीडियो के बैकग्राउंड में रोमांटिक गाना 'दिल ने ये कहा है, दिल से' ऐड किया है, जो माहौल को और भी ज्यादा रोमांटिक बना रहा है। वीडियो में रानी की सादगी और राकेश बाबू की कंपनी क्लिप को और भी ज्यादा शानदार बना रही है। अभिनेत्री ने लिखा, "ब्यूटीफुल लोकेशन और ब्यूटीफुल कंपनी।"

अभिनेत्री के पोस्ट शेयर करने के बाद फैंस और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने हार्ट और फायर के इमोजी से भी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं, अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने नजर और हार्ट इमोजी से प्रतिक्रिया दी।

रोमांटिक सॉन्ग 'दिल ने ये कहा है दिल से' फिल्म 'धड़कन' में फिल्माया गया था। इस गाने को अल्का यागनिक, कुमार सानू और उदित नारायण की तिकड़ी ने मिलकर शानदार तरीके से पेश किया था। वहीं, इसके लिरिक्स समीर ने लिखे थे, जबकि कंपोज नदीम सैफी और श्रवण राठौड़ ने किया था।

गाने को अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी ने अपने अभिनय से शानदार तरीके से पेश किया था। यह गाना आज भी लोगों के दिलों में जीवंत है।

इसे लोग आज भी उसी ऊर्जा के साथ सुनते हैं।

अभिनेत्री जल्द ही राकेश बाबू के साथ फिल्म 'परिणय सूत्र' में नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिनेता ने रानी के पति की भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है, जबकि इसके निर्माता संदीप सिंह और मंजुल ठाकुर हैं। इसकी स्क्रिप्ट अरविंद तिवारी ने लिखी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें