मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

पर्दे पर री-रिलीज के लिए तैयार 'रंगीला,' इसी फिल्म से बॉलीवुड में एआर रहमान को मिला था ब्रेक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पर्दे पर री-रिलीज के लिए तैयार 'रंगीला,' इसी फिल्म से बॉलीवुड में एआर रहमान को मिला था ब्रेक

नई दिल्ली। साल 1995 में आई आमिर खान, जैकी श्रॉफ और उर्मिला मातोंडकर की फिल्म 'रंगीला' तो आपको याद होगी। फिल्म अपने समय में ब्लॉकबस्टर रही थी और अब फिल्म को दोबारा पर्दे पर रिलीज करने का फैसला लिया गया है।

फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी और इस बात की जानकारी खुद उर्मिला मातोंडकर और आमिर खान ने दी है।

उर्मिला मातोंडकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें आमिर खान फिल्म 'रंगीला' के री-रिलीज की जानकारी दे रहे हैं। वीडियो में एक्टर ने कहा, "हमारी फिल्म 'रंगीला' सिनेमाघरों में री-रिलीज हो रही है। मैंने फिल्म में मुन्ना का किरदार निभाया था, जो मेरा फेवरेट था।

इस फिल्म में राजेश जोशी नाम के एक्टर भी थे, जिन्हें हमने बाइक एक्सीडेंट में खो दिया।" अभिनेता ने फिल्म से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया।

बता दें कि फिल्म 'रंगीला' 8 सितंबर 1995 को रिलीज हुई थी और फिल्म के 30 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में फिल्म को री-रिलीज करने का फैसला लिया गया है। 1995 में बनी 'रंगीला' सुपरहिट फिल्म थी। फिल्म का बजट लगभग 4.5 करोड़ रुपए था, लेकिन फिल्म ने रिलीज के बाद घरेलू स्तर पर लगभग 20.22 करोड़ की कमाई की। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 33.4 करोड़ रुपए रहा था। साल 1995 में किसी फिल्म की इतनी कमाई ही उसे सुपरहिट बनाती थी।

उस वक्त 100 करोड़ या 1000 करोड़ के कलेक्शन का ट्रेंड नहीं था। कमाई के साथ-साथ फिल्म ने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए।

फिल्म को 14 फिल्मफेयर नॉमिनेशन मिले और 7 अवॉर्ड्स जीते। रंगीला के लिए उर्मिला को बेस्ट एक्ट्रेस, आमिर खान को बेस्ट एक्टर, जैकी श्रॉफ को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और राम गोपाल वर्मा को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म की कहानी, निर्देशन और निर्माण तीनों ही राम गोपाल वर्मा ने किए हैं।

फिल्म के गानों में सिंगर एआर रहमान ने आवाज और म्यूजिक दिया है। खास बात ये है कि रंगीला फिल्म एआर रहमान की पहली हिंदी डेब्यू फिल्म है। इससे पहले वे तमिल और हिंदी वर्जन फिल्मों में अपनी आवाज देते थे। इस फिल्म में कुछ नौ गानों को फिल्माया गया है, जिसमें "हो जा रंगीला रे," "क्या करें या ना करें," और "मंगता है क्या" जैसे गाने आज भी लोगों की जुबान पर बने हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें