रांची विवि कोविड-19 सेल की हुई बैठक
रांची।रांची
विश्वविद्यालय कोविड-19 सेल की बैठक मंगलवार को कुलपति रमेश कुमार पांडेय
की अध्यक्षता में हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए रांची विवि के पीआरओ
प्रकाश कुमार झा ने बताया कि बैठक में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग परामर्श
दात्री समिति के निर्णय के अनुरूप परीक्षा फल प्रकाशित करने का निर्णय लिया
गया।
विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में फाइल के सैनिटाइज
करने के लिए अल्ट्रावॉयलेट मशीन खरीदने का निर्णय लिया गया। सभी स्थानों पर
कोविड-19 के आलोक अतिरिक्त कंटिजेंट फंड उपलब्ध कराने की अनुशंसा की गई।
सभी अंगीभूत एवं संबद्धता प्राप्त महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रभारी
प्राचार्य को स्नातक 2020 23 के नामांकन के लिए जारी किए गए अधिसूचना के
आलोक में कार्यकरने का निर्देश प्रेषित करने को कहा गया नामांकन चांसलर
पोर्टल के माध्यम से होना है । सभी महाविद्यालय विश्वविद्यालय विभागों में
कोविड-19 के लिए दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया
गया।
बैठक में प्रति कुलपति प्रोफेसर कामिनी कुमार, डीएसडब्ल्यू
डॉ पीके वर्मा, कुलसचिव अमर कुमार चौधरी, परीक्षा नियंत्रक डॉ राजेश कुमार
आदि मौजूद थे।





