मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

रांची: पैसों के विवाद में बेटे ने पिता की धारदार हथियार से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रांची: पैसों के विवाद में बेटे ने पिता की धारदार हथियार से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत हराटांड़ गांव में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक बेटे ने मामूली पैसों के विवाद में अपने ही पिता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात करीब दो बजे की है। मृतक की पहचान गोविंद साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोविंद साहू और उनके छोटे बेटे कमल साहू के बीच पैसों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कमल साहू को जुआ खेलने की लत थी और वह लगातार अपने पिता से पैसे की मांग कर रहा था। घटना की रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। पिता द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर विवाद अचानक हिंसक हो गया। आवेश में आकर कमल साहू ने घर में रखे धारदार कुदाल से अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण गोविंद साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है। इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें