मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:32 · नई दिल्ली संस्करण

रांची रेलवे स्टेशन में फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य हेतु आज गार्डर लॉन्चिंग का कार्य संपन्न।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची : रांची रेलवे स्टेशन रांची रेल मंडल का एक अति व्यस्त रेलवे स्टेशन है ,यहां प्रतिदिन हजारों रेल यात्रियों का आवागमन होता है। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, यात्री एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आसानी से आवागमन कर सके इसके लिए नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।

वर्तमान में रांची रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 01 से प्लेटफार्म नंबर 02 एवं 03 पर फुट ओवर ब्रिज के माध्यम से जाया जा सकता है तथा प्लेटफार्म नंबर 04 एवं 05 पर जाने के लिए उस फुटओवर ब्रिज से दूसरे फुट ओवरब्रिज तक जाना होता है, लेकिन अब नए फुट ओवर ब्रिज के निर्माण से यात्री मुख्य प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया (पार्किंग एरिया) से प्लेटफार्म नंबर 01, प्लेटफार्म नंबर 02 और 03, प्लेटफार्म नंबर 04 एवं 05 या स्टेशन के साउथ एंट्री गेट पर जा सकते हैं, तथा स्टेशन के साउथ इंट्री गेट से आने वाले यात्री इसी प्रकार किसी भी प्लेटफार्म में उस फुट ओवर ब्रिज के माध्यम से पहुंच सकते हैं या फिर स्टेशन के नार्थ एंट्री गेट मुख्य प्रवेश द्वार की तरफ निकल सकते हैं। इस फुट ओवर ब्रिज की चौड़ाई 20 फीट है तथा इसकी कुल लंबाई लगभग 100 मीटर होगी। इस फुट ओवर ब्रिज के निर्माण से वर्तमान में यात्रियों के लिए जो बाहर निकलने की सुविधा है वह भी उपलब्ध रहेगी तथा यात्री पार्किंग एरिया मैं भी फुट ओवर ब्रिज के माध्यम से पहुंच सकते हैं।

इस फुट ओवरब्रिज के निर्माण हो जाने से यात्रियों को रांची रेलवे स्टेशन के किसी भी प्रवेश द्वार से किसी भी प्लेटफार्म पर जाने तथा आने के लिए के लिए सुविधा होगी । फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य मार्च 2021 तक पूर्ण हो जाने की संभावना है।

आज दिनांक 13.10.2020 को फुट ओवर ब्रिज निर्माण के कार्य के लिए सुबह 09:15 बजे से सायं 16:45 बजे तक साढ़े 07 घंटे का ब्लॉक लिया गया है। जिसमें लगभग 50 फीट लंबाई के गार्डर लगाए (Girder Launching) गए हैं ।

इस महत्वपूर्ण ब्लॉक (गार्डर लॉन्चिंग) के कार्य हेतु 250 कर्मचारी कार्यरत थे एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) श्री अजीत सिंह यादव, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) श्री अमित कंचन, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री नीरज कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता श्री ए आर दास, मंडल अभियंता(दक्षिण) श्री दीपक कुमार, कोचिंग डिपो अधिकारी श्री राजीव रसिक एवं अन्य अधिकारी रांची रेलवे स्टेशन पर उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें