मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

रांची जिला प्रशासन ने 214 आर्म्स लाइसेंस किये गये रद्द

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर स्वच्छ, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र निर्वाचन संम्पन्न कराने हेतु रांची जिला के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को अपने शस्त्रों को थाना/ओपी अथवा शस्त्र एवं कारतूस विक्रेता दुकान में जमा कराने के लिये अखबारों में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कई तिथियों को सूचित किया गया था। जिन शस्त्र लाइसेंसधारियों द्वारा अपने शस्त्र जमा नहीं किये गये उनके खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा शस्त्र अधिनियम 1959 की धारा-17 के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। डीसी राहुल कुमार सिन्हा द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची की अनुशंसा पर कार्रवाई करते हुए 176 शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के लाइसेंस रद्द किये गये हैं। इन अनुज्ञप्तिधारियों ने बार-बार नोटिस जारी होने के बाद भी न तो हथियार जमा किये न छूट के लिए आवेदन समर्पित किया था।

कई बार दी गयी सूचना

अनुज्ञप्तिधारियों से धारित शस्त्र जमा नहीं करने पर व्यक्तिगत पत्र के माध्यम से स्पष्टीकरण की भी माँग की गई थी। विभिन्न राष्ट्रीय/स्थानीय अखबारों में विज्ञापन के माध्यम इस संबंध में जानकारी भी प्रकाशित की गयी। स्पष्टीकरण नहीं देने वाले 212 अनुज्ञप्तिधारियों के नाम, पता एवं अनुज्ञप्ति संख्या का विज्ञापन छपवाकर जवाब समर्पित करने का अंतिम मौका भी दिया गया था। बार-बार नोटिस के बावजूद उदासीनता दिखानेवाले 176 लाइसेंस धारियों का लाइसेंस विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए रद्द कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त स्वेच्छा से, अनुज्ञप्तिधारियों की मृत्यु के कारण अनुज्ञप्ति सरेंडर एवं अनुज्ञप्तिधारी की मृत्यु या पूर्व में शस्त्र जमा करने पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए 38 अनुज्ञप्ति रद्द की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें