रांची सिविल कोर्ट के सीजेएम बने कृष्ण कांत मिश्रा, 18 जिलों में नये सीजेएम की हुई नियुक्ति
सब जज रैंक के न्यायिक पदाधिकारी कृष्ण कांत मिश्रा को रांची सिविल कोर्ट का नया चीफ ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट (सीजेएम) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राज्य के अलग-अलग 18 सिविल कोर्ट में भी सीजेएम की नियुक्ति की गई है। इस बाबत राज्य सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार कृष्ण कांत मिश्रा को रांची सीजेएम,मनोरंजन कुमार 1- खूंटी सीजेएम,आरती माला- धनबाद सीजेएम,मनोरंजन कुमार 2- गुमला सीजेएम,प्रताप चंद्रा- कोडरमा सीजेएम,
आनंद सिंह- डालटनगंज सीजेएम,कुमार विपुल- गढ़वा सीजेएम,मनोज कुमार राम- रामगढ़ सीजेएम,कवितांजलि टोप्पो- सरायकेला खरसावां सीजेएम,सौरव कुमार गौतम- गिरिडीह सीजेएम,मनीष कुमार सिंह- सिमडेगा सीजेएम,सिंधु नाथ लाम्य- हजारीबाग सीजेएम,चन्द्र भानू कुमार- जमशेदपुर सीजेएम,मनोज कुमार प्रजापति- देवघर सीजेएम,शिल्पा मूर्मू- पाकुड़ सीजेएम,विश्वनाथ भगत- दुमका सीजेएम,धर्मेंद्र कुमार- साहिबगंज सीजेएम बनाया गया है।





