मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव में मतदाता पहचान पत्र बांटने के लिए रविवार को भी खुले रहे रांची के डाकघर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, । रांची डाक मंडल के डाकघर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार

को भी खुले रहे। निर्वाचन आयोग से भेजे गए 53 हजार मतदाता पहचान पत्रों को

डाक के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने के लिए शनिवार को देर रात तक रांची

जीपीओ कार्यालय खुला रहा और रविवार सुबह तक वोटर कार्ड डाकघरों तक पहुंच

गए। डाकियों ने भी आज घर-घर तक जाकर वोटर कार्ड का वितरण किया।

वरिष्ठ

डाक अधीक्षक उदयभान सिंह ने बताया कि डाक कर्मी, डाकिया और जीडीएस की मदद

से 10 हजार वोटर आईडी कार्डों का वितरण घर-घर किया गया है। उन्होंने इस

अद्वितीय पहल के लिये डाक कर्मियों, डाकियों और जीडीएस को धन्यवाद दिया।

साथ ही उनके सहयोग के लिए आम नागरिकों को भी धन्यवाद दिया।

सिंह ने

कहा कि इस महापर्व को सफल बनाने के लिए अमूल्य मतदान जरूर करें। इसके साथ

उन्होंने आने वाले चुनाव में सुधारित सुविधाएं प्रदान करने का संकल्प भी

दोहराया और कहा कि आने वाले चुनाव में डाक विभाग नागरिकों को सुविधाएं

प्रदान करने के लिए तत्पर रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें