मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

हनुमान जयंती पर सामने आएगा रणबीर कपूर का 'राम' लुक, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने किया बड़ा ऐलान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हनुमान जयंती पर सामने आएगा रणबीर कपूर का 'राम' लुक, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने किया बड़ा ऐलान

मुंबई। भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच काफी समय से उत्साह बना हुआ है। फिल्म में रणबीर कपूर 'राम' का किरदार निभा रहे है। अपने पसंदीदा अभिनेता को 'राम' अवतार में देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब इस इंतजार को खत्म करने की तारीख सामने आ गई है। दरअसल, फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम के जरिए बताया कि फिल्म से रणबीर का फर्स्ट लुक कब जारी होगा।

नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट साझा किया और राम नवमी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ''रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि हर भारतीय की भावना से जुड़ी हुई है। पूरी टीम ने इस प्रोजेक्ट पर जिम्मेदारी और समर्पण के साथ काम किया है, ताकि 'रामायण' को उसके असली रूप और भव्यता के साथ दर्शकों के सामने पेश किया जा सके।

''

पोस्ट में उन्होंने आगे बताया कि वे हनुमान जयंती के दिन 2 अप्रैल को 'राम' की अगली झलक दिखाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। इस झलक को दुनिया भर के फैंस के सामने भव्य तरीके से पेश किया जाएगा। साथ ही उन्होंने फैंस का धन्यवाद भी किया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए इतना इंतजार किया और उन पर भरोसा बनाए रखा।

नमित मल्होत्रा ने कैप्शन में लिखा, "हम 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर 'राम' की अगली झलक आपके साथ साझा करने के लिए उत्सुक हैं। साथ ही हम अपने कई साल के प्रयासों को फैंस के साथ एक ग्रैंड लॉन्च के जरिए दिखाने जा रहे हैं। इस खास पल को दुनिया भर में मनाएंगे। आपके प्यार, विश्वास और धैर्य के लिए धन्यवाद।''

इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और इसमें कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे, वहीं अमिताभ बच्चन और लारा दत्ता भी नजर आएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें