मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

'धूम-4' में हुई रणबीर कपूर की एंट्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

'धूम' सीरीज बॉलीवुड में सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी है। अब तक फिल्म के तीन भाग आ चुके हैं। अब सभी को फिल्म के चौथे पार्ट का इंतजार है। धूम में जॉन अब्राहम, रितिक रोशन और आमिर खान ने काम किया है। अब 'धूम 4' में रणबीर कपूर सामने आ गए हैं।धूम के हर पार्ट में विलेन का किरदार अलग-अलग एक्टर ने निभाया है तो अब 'धूम 4' में भी एक अलग एक्टर नजर आएगा। पहले शाहरुख खान के नाम की चर्चा थी। अब अभिनेता रणबीर कपूर की चर्चा है कि 'धूम 4' में एक दमदार एंट्री होगी। फिल्म की शूटिंग को लेकर कुछ अपडेट भी सामने आए हैं। 'धूम 4' की शूटिंग अगले साल अप्रैल में शुरू होगी। फिल्म की कहानी पर काम शुरू हो चुका है साथ ही रणबीर के साथ 2 एक्ट्रेस भी नजर आ सकती हैं जो लीड रोल में होंगी। आदित्य चोपड़ा की 'धूम' का चौथा भाग बेहद खास होने वाला है। फिल्म की समग्र कास्टिंग जल्द ही शुरू हो रही है।एनिमल के बाद रणबीर की किस्मत बदल गई है। उनके पास 'एनिमल', 'लव एंड वॉर' और 'रामायण' के दो और सीक्वल प्रमुख परियोजनाओं के लिए कतार में हैं। इसके अलावा, अब जब वह 'धूम' फ्रेंचाइजी में एंट्री कर रहे हैं, तो प्रशंसक बेहद उत्सुक हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें