मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

'आ अब लौट चलें' के सेट पर ऋषि कपूर के साथ आते थे रणबीर कपूर, हिमानी शिवपुरी ने शेयर की पुरानी यादें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'आ अब लौट चलें' के सेट पर ऋषि कपूर के साथ आते थे रणबीर कपूर, हिमानी शिवपुरी ने शेयर की पुरानी यादें

मुंबई। ऋषि कपूर निर्देशित 1999 में आई फिल्म 'आ अब लौट चलें' बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी, लेकिन फिल्म के गाने और कहानी फैंस के दिलों पर छा गई।

ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना की शानदार केमिस्ट्री को आज भी याद किया जाता है। फिल्म में सभी बड़े स्टार्स के साथ हिमानी शिवपुरी ने 'निक्की' का रोल प्ले किया था, और उस वक्त रणबीर कपूर फिल्म के सेट पर उनसे मिलने के लिए आते थे। अब अभिनेत्री ने पुरानी यादें ताजा की हैं और बताया कि कैसे सभी लोग अमेरिका में मस्ती करते थे।

100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हिमानी शिवपुरी ने रणबीर कपूर के साथ फोटो शेयर की है और मुलाकात को यादगार बताया।

पुराने किस्सों को शेयर कर हिमानी ने कहा, "रणबीर से मिलकर बहुत अच्छा लगा! इतने मिलनसार, विनम्र और प्रतिभाशाली अभिनेता! उन्होंने उठकर मेरे पैर छुए और मेरी तारीफ करते हुए कहा, 'मैडम, आप बिल्कुल वैसी ही दिखती हैं!' वाह, रणबीर का आकर्षण और उनके संस्कार! उन्होंने 'आ अब लौट चलें' के दिनों को याद किया जब वे अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे और सेट पर आते थे, और चिंटू जी उन्हें मेरे साथ नाटक और संगीत देखने के लिए प्रेरित करते थे!

उन्होंने आगे लिखा, "अमेरिका की मेरी पहली यात्रा में, खरीदारी के अलावा मैं ब्रॉडवे शो भी देखती थी।

अद्भुत आउटडोर शो, रणबीर की शानदार मेहमाननवाजी, और हमने सतीश कौशिक, परेश रावल, भट्टी जी, सरोज खान, और कभी-कभी ऐश के साथ 'कैट्स,' 'फैंटम ऑफ द ओपेरा,' 'साउंड ऑफ म्यूजिक,' और कई अन्य शो देखे। वाह, क्या समय था!"

'आ अब लौट चलें' फिल्म ऋषि कपूर की पहली और आखिरी निर्देशित फिल्म थी, इसके बाद अभिनेता ने किसी फिल्म के डायरेक्शन में हाथ नहीं आजमाया। उस दौरान अभिनेता रणबीर को एक्टिंग के गुर सिखाने के लिए सेट पर लाया करते थे और सबसे ज्यादा समय हिमानी के साथ बिताने के लिए कहते थे। अभिनेत्री ने खुद अपनी आंखों से रणबीर को बड़ा होते देखा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें