मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

अपनी लाडली संग नए घर का काम देखने पहुंचे रणबीर-आलिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बॉलीवुड

की क्यूट जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नया घर मुंबई के बांद्रा में

तैयार हो रहा है। आलिया और रणबीर के इस नए घर का निर्माण पिछले कुछ महीनों

से चल रहा है। कपूर दंपत्ति 250 करोड़ रुपये खर्च कर नया घर बनवा रहे हैं।

आज आलिया अपनी लाड़ली बेटी राहा के साथ नए घर का निरीक्षण करने पहुंची थीं।

इस बार उनके साथ रणबीर कपूर और नीतू कपूर भी थे। इससे जुड़े कई वीडियो इस

समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर

कपूर के नए घर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। पेंट का काम और बिजली की

फिटिंग हो चुकी है। आलिया अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से नए घर के

इंटीरियर पर खुद काम कर रही हैं। इस नए घर में अलग से पार्किंग एरिया होगा।

एक बड़ी छत भी होगी। इसके अलावा रणबीर ने अपने पिता ऋषि कपूर की

अविस्मरणीय याद के लिए नए घर में एक खास जगह छोड़ी है।

आज

सुबह कपूर परिवार भविष्य के खूबसूरत और आलीशान घर का निरीक्षण करने पहुंचा।

इसका वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

इस वीडियो में आलिया, राहा के साथ घर का निरीक्षण करती नजर आ रही हैं। इस

बार रणबीर कपूर और नीतू कपूर भी निरीक्षण करते नजर आ रहे हैं। लेकिन हमेशा

की तरह राहा के क्यूट जेस्चर ने सभी का ध्यान खींचा है। फैंस रिएक्शन देते

हुए कहते नजर आ रहे हैं कि राहा भी आलिया की तरह हैं। आलिया, रणबीर, नीतू

कपूर और राहा के बांद्रा स्थित नए घर का निरीक्षण करने के कई वीडियो इस समय

सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

कुछ दिनों पहले खबर आई थी

कि आलिया और रणबीर ने बांद्रा स्थित अपने इस नए घर का नाम राहा के नाम पर

रखा है। अब यह घर लगभग बनकर तैयार है और कपूर परिवार इस साल दिवाली में इस

नए घर में प्रवेश करेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें