मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव: पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के बेटे अजय यादव भाजपा में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ, लोकसभा चुनाव से पूर्व विभिन्न दलों के नेताओं का

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम

में शनिवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री

रामनरेश यादव के बेटे अजय यादव ने सपा के कई नेताओं के साथ भाजपा में

शामिल हो गए। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने

दूसरे दलों से आये सपा व बसपा के कई पूर्व सांसद व विधायकों को भाजपा की

सदस्यता ग्रहण कराई।

उप मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद से बसपा के

पूर्व सांसद वीर सिंह, इटावा से सपा के पूर्व सांसद कमलेश कठेरिया, सपा

सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे के.सी.पाण्डेय, पूर्व विधायक आदित्य

त्रिपाठी, पूर्व विधायक गजेन्द्र सिंह और पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा को

भाजपा में शामिल कराया। इसी तरह गोरखपुर से सपा छोड़कर आये आदित्य शुक्ला,

मथुरा से सीएस धनगर,महराजगंज से श्याम सुन्दर चौरसिया, मऊ से राज कुमार

सिंह, शंभू लाल दोहरे व जिला पंचायत सदस्य सोनी पासवान भाजपा में शामिल

हुईं।

भाजपा में शामिल नेताओं का स्वागत करते हुए

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आप लोग भाजपा को मजबूत करने का काम

करें। हम लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उप्र की 80 में

80 सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाना नरेन्द्र

मोदी का सपना है। भारत अब विकासशील नहीं विकसित राष्ट्र होगा।

इस

अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद

कांताकर्दम, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित और प्रदेश के सह मीडिया

प्रभारी हिमांशु दुबे उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें