मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:15 · नई दिल्ली संस्करण

रामनगर बाजार में क्रिसमस की आग लगने से तीन दुकानें जल कर खाक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रामनगर बाजार में क्रिसमस की आग लगने से तीन दुकानें जल कर खाक

पूर्व मेदिनीपुर। बड़े दिन की देर रात पूर्व मेदिनीपुर जिले के रामनगर बाजार में भीषण आग लगने से व्यापारियों में हाहाकार मच गया। गुरुवार देर रात अचानक लगी आग में दो मिठाई की दुकानें और एक स्टेशनरी दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक इंजन मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही देर बाद मिठाई की दुकान में रखे दो गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गए, जिससे आग और भयावह हो गई। इस घटना में सात फ्रिज भी पूरी तरह जल गए।दुकान कर्मचारियों ने बताया कि तड़के आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी। पहले लोगों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई तो दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल के पहुंचने से पहले ही तीनों दुकानें पूरी तरह जल चुकी थीं।दमकल विभाग का प्राथमिक अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। इधर, पूरे मामले की जांच रमनगर थाना पुलिस कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें