मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए जानी जा रही रामगढ़झील, 18 अप्रैल से पैरासेलिंग का मिलेगा आनंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गोरखपुर। गोरखपुर के रामगढ़ झील आने वाले पर्यटक अब वॉटर स्पोर्ट्स

कॉम्प्लेक्स के सामने एडवेंचर एक्टिविटिज में मोटर बोट, स्पीड बोट और जेट

स्कीइंग का आनंद उठा रहे हैं। सब कुछ ठीक रहा तो 18 अप्रैल से पैरासेलिंग

का आनंद भी उठाएंगे।

वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का संचालन

मुंबई की फर्म ई-सिटी बाइस्कोप इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड को गोरखपुर

विकास प्राधिकरण ने सौंपा है। संचालन देख रहे आशीष शाही ने बताया कि 17

अप्रैल को पैरासेलिंग (पैरासेंडिंग) का ट्रायल होगा। 18 अप्रैल से पयर्टकों

के लिए यह उपलब्ध करा दी जाएगी।

पैरासेलिंग मनोरंजक

एडवेंचर गतिविधि है। पैराग्लाइडिंग के विपरीत, पैरासेलिंग में विशेष रूप से

डिजाइन किया पैराशूट होता है, जिसे पैरासेल कहा जाता है। पैरासेल को या तो

नाव या वाहन द्वारा खींचा जाता है। आपरेटर के पास इसका नियंत्रण होता है।

झील में दिखेंगे 50 जोड़ा हंस और 400 अमेरिक व्हाइट

वर्तमान

में वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से दो मोटर बोट, तीन स्पीड बोट और दो जेट

स्कीइंग संचालित हो रही हैं। दूसरी ओर खेल विभाग की ओर से रोइंग का

प्रशिक्षण भी शुरू हो चुका है। इसके अलावा अप्रैल महीने के आखिर तक रिंगो

राइडिंग और शिकारा बोट की सुविधा भी उपलब्ध करा दी जाएगी। झील में 50 जोड़ा

हंस और 400 अमेरिक व्हाइट डक भी डाले जाएंगे।

सिर्फ 800 रुपये में मिलेगा पैरासेलिंग का मजा

वॉटर

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से पैरासेलिंग का मजा उठाने के लिए पर्यटकों को 800

रुपये चुकाने होंगे। स्पीड बोट के लिए 100 रुपये, जेट स्कीइंग के लिए 400

रुपये और नार्मल वोट के लिए 60 रुपये शुल्क लिया जा रहा है।

उधर,

प्राधिकरण ने पयर्टन विकास निगम की ओर से जेट्टी से चलाए जाने वाले मोटर

बोट एवं स्पीड बोट का संचालन पहले ही बंद करा चुका है। इकरारनामा के

उल्लंघन पर प्लेटफार्म नम्बर 5 एवं 6 से स्पीड वोट, जेट स्कीइंग और मोटर

बोट संचालित करने का लाइसेंस निरस्त है।

सुबह-शाम सैर आनंद उठा रहे लोग

वॉटर

कॉम्प्लेक्स प्रबंधन ने अपना परिसर निशुल्क सुबह और शाम की सैर करने वालों

के लिए उपलब्ध करा दिया है। सुरक्षित परिवेश में सुबह-शाम की सैर और योगा

आदि की गतिविधियों का लोग आनंद उठा रहे हैं। छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए

किड्स जोन विकसित किया जा रहा है। जल्द ही यहां दो इनडोर रेस्टोरेंट एवं

रूफ टॉप रेस्टोरेंट और जिम की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें