मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

रामायण के सेट से सामने आई राम और कौशल्या की तस्वीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अब

फिल्म ''एनिमल'' के बाद रणबीर कपूर ''रामायण'' में दिखाई देंगे। इस फिल्म

को लेकर फैंस पहले से ही उत्साहित हैं। रामायण की शूटिंग जोरों शोरों से चल

रही है। हाल ही में सेट पर लीडिंग स्टारकास्ट की तस्वीरें भी वायरल हुई

थीं। अब अपने एक सह-कलाकार ने साथ रणबीर कपूर के साथ एक फोटो शेयर की है।

डायरेक्टर

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण चर्चा में है। फिलहाल ये फिल्म शूटिंग स्टेज

में है। हाल ही में रामायण के सेट से कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई हैं। अब

रणबीर कपूर और उनकी को-स्टार की एक तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर

ट्रेंड कर रही है। रामायण एक्टर्स की इन तस्वीरों से फैंस की उत्सुकता एक

बार फिर बढ़ गई है।

रामायण पर मेकर्स ने पूरी तरह से चुप्पी

साध रखी है। इस फिल्म की स्टारकास्ट की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई

है। फिर भी सोशल मीडिया पर फिल्म का क्रेज कम नहीं हो रहा है।

रणबीर के लुक ने खींचा ध्यान:

एक्ट्रेस

इंदिरा कृष्णन ने एक्टर रणबीर कपूर के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है।

फोटो में दोनों के बीच क्लोज बॉन्डिंग देखी जा सकती है। रणबीर कपूर ने

इंदिरा कृष्णा को गले लगाया और दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। फोटो में

एक्टर क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं, जिसे उनका रामायण वाला गेटअप बताया

जा रहा है।

एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर करते हुए इसकी सराहना की और

एक्टर को केयरिंग बताया। अभिनेत्री ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "धन्यवाद

रणबीर... आपकी देखभाल, प्यार और स्नेह और आपके अद्भुत हावभाव के लिए को

स्टार। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंदिरा कृष्णन रामायण में कौशल्या की

भूमिका निभा रही हैं।"

इंदिरा कृष्णन के इस पोस्ट को शेयर

करते ही फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई। कई प्रशंसकों ने पोस्ट के कमेंट

सेक्शन में भी प्रतिक्रिया दी। एक प्रशंसक ने कहा, "वाह, आपको इस खूबसूरत

आदमी के साथ देखकर अच्छा लगा मैडम।" एक अन्य प्रशंसक ने पूछा, "यह एक

खूबसूरत तस्वीर है, हमें रामायण की घोषणा के लिए कब तक इंतजार करना होगा?"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें