मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:14 · नई दिल्ली संस्करण

सरकार पर बरसे रमाशंकर राजभर: 'संवाद के बिना समस्याओं का समाधान असंभव'

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
सरकार पर बरसे रमाशंकर राजभर: 'संवाद के बिना समस्याओं का समाधान असंभव'

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के सांसद रमाशंकर राजभर ने इलाहाबाद में राहुल गांधी के छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम को लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़ने के लिए नेताओं को लोगों के बीच जाना पड़ता है।

सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "इलाहाबाद में छात्रों से बातचीत के लिए राहुल गांधी के कार्यक्रम को पहले अनुमति दी गई, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया और फिर दोबारा अनुमति मिली।

अब छात्रों के साथ हो रही बातचीत की चर्चा हर जगह है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।"

रमाशंकर राजभर ने कहा कि लोकतंत्र में बातचीत बेहद जरूरी है। जो सरकार पीड़ितों या समस्याओं से जूझ रहे लोगों से संवाद नहीं करती, वह समस्याओं का समाधान नहीं खोज सकती।

उन्होंने राहुल गांधी की छात्रों के बीच जाकर बातचीत करने की पहल को सराहनीय बताया।

झारखंड में छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर सपा सांसद ने कहा कि दिल्ली में हुआ आंदोलन वास्तव में छात्रों का आंदोलन था और उसका नेतृत्व भी छात्रों ने किया था।

उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कई बार छात्रों से बातचीत की है और छात्रों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं की। राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह तक कहा है कि जांच की आंच अगर उनके अपने घर तक पहुंचे, तब भी किसी तरह की हिचक नहीं होनी चाहिए। उनके मुताबिक, जननेता का रवैया ऐसा ही होना चाहिए।

वहीं, अलीगढ़ का नाम बदलने की प्रक्रिया और प्रशासन द्वारा दस्तावेज मांगे जाने के मुद्दे पर राजभर ने विकास और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि शहर को अलीगढ़ कहें या हरिगढ़, सरकार को वहां सड़कें, अस्पताल और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने पर ध्यान देना चाहिए।

साथ ही उन्होंने नफरत दूर करने की जरूरत बताई।

सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने झारखंड विरोध प्रदर्शन पर कहा, "मेरी छात्रों से बात हुई थी और मैंने भी रिक्वेस्ट की थी कि अपना अनशन तोड़ दें। वहां पर अच्छी बात यह है कि संवाद चालू हो गया। हमने देखा, प्रतिनिधिमंडल मिला सरकार से।

हम बस यही चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी छात्रों की समस्या का समाधान हो जाए। जंतर-मंतर जैसी एक और स्थिति पैदा न हो, क्योंकि जो अहंकार यहां पर देखने को मिला था, उसका आक्रोश भी बाद में देखने को मिला।

सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा ई20 को लेकर उठाए गए सवाल पर कहा, "ई-20 को लेकर सिर्फ विपक्ष सवाल नहीं उठा रहा है। ई-20 तब मुद्दा बना, जब आम जनता की गाड़ियां खराब हुईं। लोगों को समझ में आया है कि शायद ब्लेंडिंग और मिक्सिंग से गाड़ियों पर असर आ रहा है।

हमने देखा किस तरीके से नॉर्थ ईस्ट में जो एक बहुत खूबसूरत जगह थी, वहां पर जब ब्लेंडिंग कर रहे हैं, लोग एथेनॉल प्रोड्यूस कर रहे हैं, तो एनवायरमेंट पर क्या इफेक्ट पड़ रहा है। एथेनॉल के जितने फायदे, उससे ज्यादा ज्यादा उसके नुकसान हैं।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें