मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

राममंदिर : ऋषिकेश 5 अगस्त को दीपावली मनाने को तैयार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ऋषिकेश। योगनगरी ऋषिकेश राममंदिर शिलान्यास के मौके पर 5 अगस्त को दीपोत्सव मनाने को तैयार है। श्रीराम मंदिर आंदोलन सें सक्रिय भूमिका निभाने वाले राज्यमंत्री कृष्ण सिंघल का कहना है कि यह हर रामभक्त के शौर्य और बलिदान का प्रतिफल है। ऋषिकेश का बच्चा-बच्चा दीपावली मनाएगा। भारतवर्ष के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक है। पीढ़यों का संघर्ष सफल हुआ है। यह सौभाग्य है कि हम सब इसके साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह परिवार के साथ बुधवार को घर पर दीवाली मनाएंगे।

राज्यमंत्री भगतराम कोठारी का कहना है कि पूरे देश में हर्ष के साथ त्योहार का माहौल है। जल्द ही लोगों को भव्य राम मंदिर में भगवान राम की पूजा करने का मौका मिलेगा।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल का कहना है कि राम मंदिर निर्माण प्रारंभ होने का पल गौरवशाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक धरोहर संरक्षित है। भाजपा का हर कार्यकर्ता 5 अगस्त को ऐतिहासिक बनाने के लिए तन-मन से उत्साहित है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेत्री स्नेहलता शर्मा का कहना है कि देर से ही सही हमारी आस्था की जीत हुई। राम मंदिर का सपना पूरे देश का था, जो अब पूरा होने जा रहा है। बुधवार को पूरा देश इस ऐतिहासिक दिवस को उत्सव के रूप में मनाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें