मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

तीर्थं स्थल गलता धाम में 17 अप्रेल को मनाया जाएगा राम जन्म महोत्सव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर । उत्तर भारत की प्रमुख श्री वैष्णव पीठ उत्तर तोदाद्रि

श्री गलताजी में गलतापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य महाराज के पावन

सान्निध्य में रामनवमी महोत्सव मनाया जाएगा।

श्री गलता पीठ के

युवराज स्वामी राघवेन्द्र ने बताया कि उत्तर तोदाद्रि श्री गलता जी में

गलतापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य महाराज के पावन सान्निध्य में चैत्र

नवरात्र के 9वें दिन 17 अप्रेल को श्री गलता पीठ में पूर्ण श्रद्धा और

भव्यता के साथ राम नवमी के पावन अवसर पर भगवान श्री राम का जन्म महोत्सव

मनाया जाएगा। इसके तहत 500 वर्ष से भी अधिक प्राचीन श्री रामलला के

चतुर्भुज विग्रह की सुबह श्री गलता पीठ से श्रीनिवास के बालाजी तक

विधि-विधान से शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री निवास के बालाजी में भगवान की

आरती की जाएगी। इसके बाद शोभायात्रा पुनः श्री गलता पीठ पहुंचेगी।

21 तोपों की गर्जनाओं से मनाया जाएगा श्री रामजी का जन्मोत्सव

श्री

गलता पीठ के युवराज स्वामी राघवेन्द्र ने बताया कि 17 अप्रेल दोपहर 12 बजे

भगवान श्री राम का 21 तोपों की गर्जनाओं के साथ जन्म होगा। इसके बाद

गलतापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य एवं युवराज स्वामी राघवेन्द्र द्वारा

श्री गलता में विराजमान भगवान श्री राम के अतिप्राचीन एवं दिव्य विग्रहों

का विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फलों, फलों के रसों,

पंचामृत, सर्व औषधि, पंचमेवों, समस्त द्रव्यों, सहस्रधारा, शंख-चक्र आदि से

तिरुमंजन अभिषेक किया जाएगा।

इसके पश्चात भगवान का आकर्षक शृंगार

किया जाएगा। इसके पश्चात भगवान की सामूहिक महाआरती की जाएगी। तदोपरांत

गलतापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य महाराज श्री गलता में विराजमान सभी

विग्रहों की आरती करेंगे। इस अवसर पर जयपुर के प्रख्यात भजन गायकों एवं

कलाकारों द्वारा भगवान के मुखोल्लास के लिए प्रस्तुतियां दी जाएगी। श्री

राम जन्म महोत्सव का श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सीधा प्रसारण श्री गलता पीठ

के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। इसके पश्चात नौ दिन तक चलने वाले सामुहिक

नवाह्नपारायण पाठ का नवां पारायण कर पूर्णाहुति हवन किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें