मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

राम चरण की 'पेड्डी' का नया गाना 'राई राई रा रा' रिलीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राम चरण की 'पेड्डी' का नया गाना 'राई राई रा रा' रिलीज

साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी कड़ी में फिल्म का दूसरा गाना ‘राई राई रा रा’ रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इससे पहले जारी हुआ गाना ‘चिकरी चिकिरी’ भी काफी लोकप्रिय रहा था।नए गाने में ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान का जोशीला और लयबद्ध संगीत खास आकर्षण बना हुआ है। गायक नकाश अजीज की ऊर्जावान आवाज और गीतकार रकीब आलम के प्रभावशाली बोल गाने को और दमदार बनाते हैं।गाने में राम चरण का देहाती अंदाज और एनर्जेटिक डांस देखने लायक है, जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है। निर्देशक बुची बाबू सना ने इस गीत को भव्य स्तर पर फिल्माया है, वहीं कोरियोग्राफर जानी मास्टर की दमदार कोरियोग्राफी गाने में चार चांद लगाती है। रंगीन प्रस्तुति और ऊर्जा से भरपूर माहौल इसे खास बनाते हैं।वेंकट सतीश किलारू के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘पेड्डी’ 30 अप्रैल को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें