मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:14 · नई दिल्ली संस्करण

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के भाई अमनप्रीत सिंह ड्रग रैकेट मामले में गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हैदराबाद

पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन टीम ने राजेंद्र नगर में ड्रग रैकेट की जांच के

लिए एक मिशन चलाकर एक ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। अभिनेत्री रकुल

प्रीत सिंह के भाई अमनप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।

अमनप्रीत को पुलिस ने चार नाइजीरियाई लोगों से ड्रग्स खरीदते हुए रंगे

हाथों पकड़ा है।

बताया जा रहा है कि अमनप्रीत जिन पेडलर्स से

ड्रग्स खरीदता था, उसके पास से 2 करोड़ की 200 ग्राम कोकीन मिली थी। उसके

पास से कोकीन जब्त की गई और तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले

रकुल प्रीत सिंह से मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग रैकेट मामले में भी पूछताछ हो

चुकी है। सितंबर, 2021 में रकुल प्रीत को हैदराबाद में ईडी के सामने लंबी

पूछताछ का सामना करना पड़ा। इसके अलावा संदिग्ध मामले पाए जाने पर एजेंसी

ने रकुल प्रीत से बैंक स्टेटमेंट भी मांगा था। अब जब रकुल प्रीत के भाई को

ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया है तो उन पर क्या कार्रवाई होगी, इस पर

सबकी नजर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें