मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

रकुल-जैकी की शादी के फंक्शन शुरू हुए

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

एक्ट्रेस

रकुल प्रीत सिंह और एक्टर जैकी भगनानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने

वाले हैं। दोनों के रिश्ते की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी। दोनों 21

फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह शादी समारोह रिश्तेदारों

और करीबी दोस्तों व परिवार की मौजूदगी में होगा। शादी समारोह गोवा के एक

आलीशान होटल में आयोजित किया गया है। बताया जा रहा है कि शादी तीन दिवसीय

कार्यक्रम 19 फरवरी से शुरू होगा और 21 फरवरी को उनकी शादी के साथ संपन्न

होगा।

सोशल मीडिया पर रकुल प्रीत सिंह का एक वीडियो वायरल

हो रहा है। वीडियो में रकुल कार में बैठी नजर आ रही हैं, वहीं उनके साथ

परिवार के लोग भी हैं। इन्हें जैकी के घर के अंदर जाते देखा जा सकता है।

रकुल

ने ब्लैक आउटफिट कैरी किया है। उन्होंने हेवी ज्वेलरी के साथ पेयर किया

है। रकुल काफी खूबसूरत और खुश लग रही हैं। इस लुक को देखने के बाद फैंस की

बेसब्री बढ़ गई है और वो जल्द ही रकुल का ब्राइडल लुक देखने के लिए बेचैन

हैं।

बात करें, जैकी भगनानी के घर हो रही तैयारियों की तो उनका घर

पूरी तरह सज गया है। घर बाहर लाइटों से सजावट हो रखी है। बीते दिन जैकी

भगनानी के घर पर ढोल नाइट रखी गई थी। इस मौके पर रकुल प्रीत सिंह और उनका

परिवार भी जैकी के घर पहुंचा। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो

रहा है।

रकुल और जैकी इको-फ्रेंडली तरीके से शादी करने जा

रहे हैं। दोनों ने अपनी शादी में नो-क्रैकर पॉलिसी का विकल्प अपनाया है।

शादी समारोह के बाद ये जोड़ा पौधे भी लगाएगा। रकुल और जैकी अपनी शादी को

खास और यादगार बनाना चाहते थे।

उन्होंने शादी के लिए एक खास

डेस्टिनेशन चुना है। शादी साउथ गोवा के आईटीसी होटल में होगी। साउथ गोवा का

आलीशान आईटीसी होटल एक खूबसूरत रिसॉर्ट जैसा है। रिपोर्ट्स मुताबिक,

आईटीसी ग्रैंड होटल में एक रात रुकने का खर्च 75,000 रुपये से ज्यादा है।

होटल के अंदर स्विमिंग पूल, बार, जिम, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल और कई

आलीशान कमरे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की

भव्य शादी के लिए आईटीसी होटल में करीब 35 कमरे बुक किए गए हैं। जहां उनका

परिवार और करीबी दोस्त रहेंगे।

शादी के बाद हनीमून के लिए कहां जाएंगी रकुल-जैकी

फैंस

इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि गोवा में शादी करने के बाद रकुल और जैकी

अपने हनीमून के लिए कहां जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक बताया जा रहा है

कि रकुल और जैकी ने शादी के बाद हनीमून पर जाने का प्लान कैंसिल कर दिया

है। वजह- हेक्टिक शेड्यूल के चलते दोनों शादी के कुछ ही दिनों बाद काम पर

लौट आएंगे।

अक्टूबर 2021 में रकुल और जैकी ने सोशल मीडिया

पर पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते का ऐलान किया था। दोनों के काम की बात करें

तो जैकी जल्द ही 'बड़े मिया छोटे मियां' में नजर आएंगे। इसमें अक्षय कुमार

और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। रकुल प्रीत सिंह नितेश तिवारी की

'रामायण' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह शूर्पणखा का किरदार निभाएंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें