मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री संग रक्षाबंधन:आंगनबाड़ी बहनों का सम्मान मंगलवार को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री संग रक्षाबंधन:आंगनबाड़ी बहनों का सम्मान मंगलवार को

जयपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव महेन्द्र सोनी ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर राज्‍य सरकार की ओर से प्रदेश में बहनों का सुरक्षा-सम्मान पर्व मनाया जा रहा है। जिसके तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार, पांच अगस्त को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम प्रात: 11 बजे "मुख्यमंत्री संग रक्षाबंधन:आंगनबाड़ी बहनों का सम्मान" कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव ने बताया कि उक्त कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री दीया कुमारी तथा महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ.मंजू बाघमार की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बिड़ला ऑडिटोरियम में लगभग 12 सौ आंगनबाड़ी बहनों स​हित वीसी के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों से 1 लाख 21 हजार आंगनबाड़ी बहनें शामिल होंगी।महेन्द्र सोनी ने बताया कि प्रदेश की सभी 1 लाख 21 हजार आंगनबाड़ी बहनों को राखी के उपहार स्वरूप मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाईन बटन दबाकर 501 राशि प्रत्येक को हस्तांतरित की जाएगी। उक्त अवसर पर आंगनबाड़ी बहनों को छाता एवं मिठाई वितरण भी किया जाएगा, साथ ही आंगनबाड़ी बहनों को सुपोषण के लिए कार्य करने के लिए पोषण शपथ भी दिलवाई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें