मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

राखी की त्यौहारी भीड़ ने बढ़ाई मुश्किलें, डॉक्टर्स बोले-10 दिन बाद दिखेगा असर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

उज्जैन। राखी की त्यौहारी भीड़ ने एक बार फिर जिला प्रशासन और डॉक्टर्स की चिंता बढ़ा दी है। डॉक्टर्स के अनुसार लोगों ने शुक्रवार और शनिवार को न तो सामाजिक दूरी का पालन किया और न ही मॉस्क लगाने की सावधानी बरती। गांवों से भी लोग शहर में खरीदी करने आए। बहनों की जिलेभर में निजी वाहनों से आवाजाही रही। इसका परिणाम 10 दिन बाद सामने आ जाएगा। कोरोना के मरीजों की संख्या में उछाल आएगा।

रविवार को उज्जैन जिला टोटल लाकडाउन रहा। इस दौरान बाजार पूरी तरह बंद रहे और सड़कों पर सन्ना छाया रहा, लेकिन बीते दो दिनों में लोगों ने राखी की जमकर खरीदारी की। कोरोना उपचार के लिए जिले के नोडल अधिकारी डॉ.एच पी सोनानिया के अनुसार इस बार राखी की त्यौहारी भीड़ ने जो मंजर दिखाया है, उसे देखते हुए आशंका है कि शहर में दशहरा-दीपावली आराम से गुजर जाएगी? जिसप्रकार से लोगों ने खरीदी के दौरान सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया, मॉस्क नहीं लगाए। जिन्होने लगाए थे वे आधे मुंह पर और आधे गले में लटके हुए थे। ऐसी सारी असावधानियों की वजह से आनेवाले दिन एक बार फिर परेशानीभरे होंगे।

डॉ.सोनानिया के अनुसार 10 दिन बाद एक बार फिर से मरीजों की संख्या बढऩे की आशंका है। अंचलों से कोरोना पॉजीटिव्ह मरीज बढ़ रहे हैं। पिछले दो दिनों तक उज्जैन में खरीदी करने के लिए अंचलों से लोग काफी संख्या में आए। इन सबके चलते संक्रमण कहीं न कहीं गांवों के भीतर तक पहुंच बना चुका है। वहां चंूकि जागरूकता का अभाव है,ऐसे में अब शहर की अपेक्षा जिलेभर से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ेगी। इसे रोक पाना मुश्किल होगा। उन्होने कहाकि अब भी लोग जागरूक हो जाएं और सावधानियां बरत लें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें