मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व पति रितेश सिंह का दावा- राखी सावंत पर अस्पताल में हुई हमले की कोशिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ड्रामेबाज

राखी सावंत कुछ दिनों अस्पताल में भर्ती रही हैं। उसके गर्भाशय में एक

ट्यूमर पाया गया था। 3 घंटे की सर्जरी के बाद ट्यूमर को हटा दिया गया। उनके

पूर्व पति रितेश सिंह ने हाल ही में राखी का एक वीडियो भी शेयर किया था,

जिसमें वह एक नर्स की मदद से चलने की कोशिश कर रही थीं। अब रितेश ने एक

चौंकाने वाले खुलासे में कहा कि राखी पर अस्पताल में हमले की कोशिश की गई

थी।

रितेश ने राखी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मैं बहुत

खुश हूं, राखी जल्द ही हमारे बीच होंगी। आज उसे चलते हुए देखकर अच्छा लगा।

भगवान का शुक्र है।”

मीडिया को दिए इंटरव्यू में रितेश

सिंह ने कहा, “राखी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, उसे गुप्त स्थान पर

रखा गया है। मैं नहीं बताऊंगा कि वह अभी कहां हैं, क्योंकि जब वह अस्पताल

में थीं तो उन पर हमला हुआ था। उन्हें मारने की योजना थी। उस पर कहीं भी

कभी भी हमला हो सकता है।”

रितेश ने बिना नाम लिए राखी के

दूसरे पति आदिल दुर्रानी पर आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें

और राखी को धमकियां मिल रही हैं। आदिल ने कुछ दिन पहले बयान दिया था कि

राखी बीमारी का नाटक कर रही हैं। इस बीच राखी की हालत देखकर फैंस ने उम्मीद

जताई है कि उनकी सेहत में सुधार होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें