मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

राकेश सिंह ने बरगी डैम क्रूज हादसे पर दुख जताया, कहा-लापरवाही मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
राकेश सिंह ने बरगी डैम क्रूज हादसे पर दुख जताया, कहा-लापरवाही मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई

जबलपुर। मध्य प्रदेश के बरगी डैम क्रूज हादसे को लेकर मंत्री राकेश सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह एक अत्यंत दर्दनाक और गंभीर घटना है। सरकार इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कराएगी। यदि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि कल बारिश और अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में रुकावट आई थी। पानी भी बहुत गहरा है, जिससे काम और मुश्किल हो गया था। शुक्रवार सुबह से एनडीआरएफ की टीमें और आर्मी की विशेषज्ञ यूनिट्स मौके पर पहुंच चुकी हैं और तेजी से काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 9 शव निकाले जा चुके हैं और 22 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

राकेश सिंह ने कहा कि यह एक बहुत ही गंभीर हादसा है और इसमें जो भी लापरवाही या खामी सामने आएगी, उसकी जांच की जाएगी।

उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार पूरी तरह से इस मामले की जांच कराएगी और जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था और नियमों को और मजबूत किया जाएगा।

बरगी क्षेत्र के विधायक नीरज सिंह ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दर्दनाक है और सभी लोग इस समय राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ, आर्मी, स्थानीय प्रशासन और कई अन्य टीमें मिलकर काम कर रही हैं ताकि जल्द से जल्द सभी लोगों को बाहर निकाला जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि जो भी लोग जीवित या मृत अवस्था में बाहर आएंगे, उसके बाद पूरे मामले की विस्तार से जांच की जाएगी ताकि यह पता चल सके कि क्रूज कैसे डूबा और इसमें क्या खामियां थीं।

मौसम विभाग की चेतावनी को लेकर भी चर्चा चल रही है लेकिन विधायक ने कहा कि उस समय जो जानकारी उपलब्ध थी, उसके आधार पर ही ऑपरेशन और अनुमति दी गई थी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही यह साफ होगा कि गलती कहां हुई।

इसी दौरान सांसद आशीष दुबे ने भी इस घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि यह हादसा सभी को भावुक कर देने वाला है। गुरुवार रात से ही लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है और शुक्रवार सुबह से फिर से अभियान में तेजी आ गई है।

उन्होंने बताया कि अब तक 22 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है जबकि कुछ शव भी बरामद हुए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब और शव मिलने का क्रम रुकना चाहिए, कोई चमत्कार हो जिससे कोई और शव न मिले।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और रेस्क्यू के बाद विस्तृत जांच कराई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें