मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य सभा की कार्यवाही कल सुबह तक के लिए स्थगित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

- सभापति वेंकैया नायडू ने विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव भी खारिज किया

नई दिल्ली। राज्यसभा में सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद अभद्र व्यवहार को लेकर निलंबित किये गए विपक्ष के आठ सांसद सदन से बाहर जाने को तैयार नहीं हुए। सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित की गई और फिर कल सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इस दौरान राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने उप सभापति के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया।

दरअसल, सोमवार को बीते दिन कृषि विधेयकों के पारित होने के दौरान सदन में उप सभापति हरिवंश के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और माकपा के आठ सदस्यों को मानसून सत्र की बाकी अवधि के लिए सदन से निलंबित किया गया। संसद के उच्च सदन की कार्यवाही शुरू होते ही निलंबित सांसद टीएमसी के डेरेक ओ’ब्रायन और डोला सेन, आप के संजय सिंह, कांग्रेस नेता राजीव सातव, रिपुन बोरा और सैयद नासिर हुसैन व माकपा के केके रागेश और एलाराम को सदन से बाहर जाने को कहा गया। इसके बावजूद सभी सदस्य सदन में डटे रहे और निलम्बन की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा करने लगे।

इसके बाद नौ बजकर चालीस मिनट पर सदन की कार्यवाही दस बजे के लिए स्थगित कर दी गई। दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होने पर भी निलंबित सदस्य सदन में मौजूद रहे जिस कारण फिर बैठक स्थगित करनी पड़ी। इसके बावजूद सदन में हंगामा जारी रहा और निलंबित सदस्य सदन से बाहर नहीं गए जिस कारण बैठक 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। स्थगन के बाद जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो पीठासीन अधिकारी भुवनेश्वर कलिता ने कहा कि निलंबित सदस्य सदन से बाहर चले जाएं ताकि सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाई जा सके। इस पर विपक्षी दल कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आप के सदस्य आसन के पास आकर नारेबाजी करने लगे। विपक्ष के सदन के निर्देश नहीं मानने और सदन की कार्यवाही लगातार बाधित होते देख सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सदन को कल तक के लिए स्थगित कर दिया।

कृषि संबंधी विधेयकों पर विपक्ष की नाराजगी को लेकर रविवार को राज्यसभा में चर्चा के दौरान काफी हंगामाँ हुआ था। बिल का विरोध करते हुए विपक्षी सांसदों ने वेल के पास इकट्ठा होकर नारेबाजी की। इस दौरान टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने उप सभापति से रूल बुक छीनने की कोशिश भी की, जिससे उप सभापति के टेबल का माइक टूट गया। नाराज डेरेक ओ ब्रायन ने उप सभापति के सामने रूल बुक फाड़ दी जिसके बाद आज उन पर निलंबन की कार्रवाई हुई। आप सांसद संजय सिंह ने अपनी मेज का माइक तोड़ दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें