मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

विश्व भारती का दीक्षांत समारोह आज, शामिल होंगे राजनाथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विश्व भारती का दीक्षांत समारोह आज, शामिल होंगे राजनाथ

विश्व भारती का दीक्षांत समारोह आज, शामिल होंगे राजनाथ

बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री दिखाने पर रोक

कोलकाता, 24 फरवरी । कोलकाता विश्वविद्यालय और विश्व भारती विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह शुक्रवार को आयोजित होना है। कोलकाता विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्र छात्राओं को कुलाधिपति राज्यपाल डॉ सी वी आनंदबोस प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे। दूसरी ओर विश्व भारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उपस्थित हो गए हैं। गुरुवार शाम के समय ही वह पश्चिम बंगाल पहुंच गए थे।

लेफ्ट से जुड़े छात्र संगठन डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (डीएसओ) ने गुरुवार रात विश्वविद्यालय परिसर में बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित करने की कोशिश की लेकिन उन्हें रोक दिया गया। विश्वविद्यालय प्रबंधन के आवेदन पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली काट दी और डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन पर रोक लगाई। उस समय भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक सांस्कृतिक समारोह में भाग ले रहे थे।

सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) की छात्र शाखा डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (डीएसओ) के एक प्रवक्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय के अधिकारियों और पुलिस दोनों ने उन्हें अनुमति नहीं देकर ''इंडिया: द मोदी क्वेश्चन'' की स्क्रीनिंग से रोका। हम तीन प्रोजेक्टर पर यह डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित करना चाहते थे।

उक्त नेता ने कहा, "हमने शुरुआत में जनवरी में फिल्म की स्क्रीनिंग के बारे में सोचा था, लेकिन बाद में इसे टालने का फैसला किया। यह जानने के बाद कि राजनाथ सिंह, जो नरेन्द्र मोदी कैबिनेट के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, गुरुवार को विश्वभारती पहुंचेंगे, हमने स्क्रीनिंग करने का फैसला किया।"

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिसर में बीबीसी के उक्त वृत्तचित्र की किसी भी स्क्रीनिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और रक्षा मंत्री जैसे वीवीआईपी की उपस्थिति के कारण पुलिस ने मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक कदम उठाए। इस मुद्दे पर टिप्पणी के लिए विश्वभारती के प्रवक्ता से संपर्क नहीं हो सका।पश्चिम बंगाल के कई अन्य विश्वविद्यालयों में छात्र निकायों ने वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग की थी।

इससे पहले सिंह हेलीकॉप्टर से परिसर पहुंचे और कुलपति विद्युत चक्रवर्ती से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा की।

बाद में उन्होंने विश्वभारती के छात्रों द्वारा प्रस्तुत एक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें