राजनाथ सिंह कल बिहार में करेंगे तीन जनसभाएं
पटना ।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल बिहार में 3 चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। काराकाट के विक्रमगंज, बक्सर के दिनारा और पटना साहिब के बख्तियारपुर में राजनाथ सिंह की सभा होगी। इसकी भी तैयारी अंतिम चरण में है रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार की सुबह 10 बजे पटना एयरपोर्ट पहुचेंगे वहां से हेलीकॉप्टर से काराकाट जाएंगे। वह बिक्रमगंज के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे राजनाथ सिंह भी एनडीए प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। वह बक्सर लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के लिए प्रचार करेंगे। काराकाट लोकसभा सीट पर उपेंद्र कुशवाहा के लिए भी वह वोट मांगेंगे। वहीं पटना साहिब लोकसभा सीट पर रविशंकर प्रसाद के लिए भी बाढ़ इलाके में रैली को संबोधित करेंगे।





