मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

राजनाथ सिंह ने आर्मी अस्पताल जाकर ली प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य की जानकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। ​रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ​सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल का दौरा किया। प्रणब मुखर्जी को​ कोरोना ​पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।​​

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ​ने खुद ही ट्वीट कर​के कोरोना ​पॉजिटिव​ होने की जानकारी दी।​ ​उन्होंने लिखा है कि​ ​एक जरूरत की वजह से वह अस्पताल गए थे, जहां उनकी कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि पिछले एक सप्ताह के दौरान जो भी उनके संपर्क में आए हैं, वे सारे लोग अपने आपको होम आइसोलेट कर लें और अपनी कोरोना जांच करा लें।​ ​प्रणब मुखर्जी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित उनके पैतृक आवास पर भी एहतियात बरती जा रही है। वहां ​भी सेनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा और परिवार के बाकी सदस्य भी अपनी जांच कराएंगे।

पूर्व राष्ट्रपति को नई दिल्ली में आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां चिकित्सकों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।​ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज ​शाम को ​पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ​गये।​ उन्होंने ​मुखर्जी के स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टरों से मुलाकात ​करके जानकारी ली​​​​​​​​। उन्होंने उनकी सलामती और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।​​ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल से रवाना​ हो गये​। ​​​

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें