मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

राजकुमार विश्वकर्मा बने मुख्य सूचना आयुक्त एवं पीएन द्विवेदी राज्य सूचना आयुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ। पूर्व पुलिस महानिदेशक राजकुमार विश्वकर्मा को उत्तर का मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया है। इसके अतिरिक्त हिन्दुस्थान समाचार बहुभाषी न्यूज एजेंसी के समाचार संपादक पीएन दिवेदी को राज्य सूचना आयुक्त बनाया गया है।उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार डा. दिलीप अग्निहोत्री, सुधीर कुमार सिंह, गिरिजेश कुमार चौधरी, स्वतंत्र प्रकाश, मोहम्मद नदीम, राजेन्द्र सिंह, शकुन्तला गौतम, राकेश कुमार और वीरेन्द्र प्रताप सिंह को राज्य सूचना आयुक्त बनाया गया है। प्रदेश में बने 10 राज्य सूचना आयुक्त में दो हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी से बनाए गए हैं।पीएन द्विवेदी हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी में समाचार संपादक हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका 33 वर्ष का अनुभव है। पूर्व में प्रतिष्ठित हिन्दी समाचार पत्र दैनिक जागरण, अंग्रेजी दैनिक नार्दन इण्डिया पत्रिका एवं अवर लीडर अंग्रेजी में लम्बे समय तक कार्यरत रहे। दूरदर्शन, आकाशवाणी और अन्य कई न्यूज चैनल्स में लगातार चर्चाओं व डिबेट में भाग लेते रहते हैं। वह हिन्दी,अंग्रेजी व संस्कृत भाषा के विद्धान हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें