मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ः तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को मारी टक्कर, महिलाएं-बच्चे सहित 17 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजगढ़ः तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को मारी टक्कर, महिलाएं-बच्चे सहित 17 घायल

राजगढ़। जिले के पचोर-आष्टा रोड़ पर तलेन थाना क्षेत्र में इकलेरा चैराहा पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने शिवशक्ति ट्रेवल्स की बस को जोरदार टक्कर मार दी। वहीं वाहनों की चपेट में आने बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। हादसे में बस में सवार महिलाएं-बच्चे सहित 17 लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।थाना प्रभारी राकेश दामले ने बताया कि पचोर-आष्टा रोड़ स्थित इकलेरा चैराहा पर कुरावर से इंदोर जा रही शिवशक्ति ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 09 पीए 0229 को शुजालपुर से जा रहे ट्रक क्रमांक यूपी 77 एटी 6656 ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बस सड़क पर घिसटते हुए मकान से टकरा गई। हादसे में बस में सवार पिंकी (35) पत्नी सोहन लववंशी निवासी तलेन, पलक (19)पुत्री शरद शर्मा निवासी इकलेरा, अनिता (40)पत्नी महेश निवासी इकलेरा, रामकलाबाई(37)पत्नी राधेश्याम निवासी नौलजा, कोमल(20)पुत्री सुरेश सेन निवासी पचोर, लाखन(45)पुत्र रघुनाथसिंह राजपूत निवासी बड़वेली, गोविंद (22)पुत्र रामदास निवासी इकलेरा, रामसिंह (55)पुत्र गोविंदसिंह निवासी तलेन, देवीलाल (60)पुत्र धुनीलाल निवासी हालाहेड़ी, शान्हवी(4)पुत्री सोहन लववंशी निवासी प्रतापपुरा और रुद्राक्ष(7) पुत्र भारतसिंह निवासी अमानपुरा सहित अन्य घायल हो गए ।वहीं दोनों वाहनों की टक्कर में बाइक चालक मनोज(20) पुत्र मुकेश जाटव निवासी मिर्जापुर चपेट में आ गया, जिसे हाथ-पैर में चोटें लगी। टक्कर के बाद सड़क पर घिसटती हुई बस मकान से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों की मदद से घायलों को अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें