मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:46 · नई दिल्ली संस्करण

सोना कारोबारी हत्याकांड : राजगंज बीडीओ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सोना कारोबारी हत्याकांड : राजगंज बीडीओ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

कोलकाता। सोना कारोबारी स्वपन कामिल्या हत्याकांड में अदालत ने राजगंज के बीडीओ प्रशांत बर्मन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। यह वारंट बिधाननगर की अदालत ने उस वक्त जारी किया, जब बीडीओ ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आत्मसमर्पण के आदेश का पालन नहीं किया।अदालत को बताया गया कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने प्रशांत बर्मन को 72 घंटे के भीतर निचली अदालत में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था। यह समयसीमा 25 दिसंबर को समाप्त हो गई थी। इसके बावजूद बीडीओ ने न तो आत्मसमर्पण किया और न ही अदालत के सामने पेश हुए।इसके बाद बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से अदालत में अपील दायर कर गिरफ्तारी वारंट जारी करने की मांग की गई। शुक्रवार देर रात अदालत ने इस अपील को स्वीकार करते हुए बीडीओ के खिलाफ वारंट जारी कर दिया।मामला 28 अक्टूबर का है, जब सोना कारोबारी स्वपन कामिल्या की न्यू टाउन के एक फ्लैट में हत्या कर दी गई थी। अगले दिन 29 अक्टूबर की सुबह उनका शव न्यू टाउन के एक सुनसान इलाके में नहर से बरामद हुआ था। शव पर 32 बाहरी चोटों के निशान पाए गए थे। पुलिस के मुताबिक, कारोबारी की पहले हत्या की गई और फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए नहर में फेंक दिया गया।हाईकोर्ट ने सोमवार को इस मामले में सुनवाई के दौरान राजगंज के बीडीओ प्रशांत बर्मन को 72 घंटे के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था। सरकारी वकील ने बिधाननगर एसीजेएम अदालत को बताया कि सुप्रीम कोर्ट में 24 दिसंबर को अग्रिम जमानत के लिए दायर बीडीओ की याचिका सूचीबद्ध नहीं हो सकी, जिसके बाद आशंका है कि वह फरार हो सकते हैं।इस हत्याकांड में अब तक पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों ने जांच में सहयोग किया है और उन्हें इस मामले में गवाह बनाया गया है। पुलिस अब बीडीओ की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें