मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

संदेशखाली में हालात को सामान्य करने के लिए बढ़ेगी पुलिस की तैनाती, पुलिस महानिदेशक ने दिए हैं विशेष निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कोलकाता,

22 फरवरी । उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में अब पुलिस की

तैनाती अतिरिक्त तौर पर हमेशा रहेगी पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने ऐसा ही

निर्देश दिया है। बुधवार को वह इलाके में गए थे और पुलिस अधिकारियों के

साथ बंद कमरे के अंदर बैठक की थी। क्या बात हुई है, इस बारे में पुख्ता तौर

पर तो नहीं बताया गया है लेकिन एक अधिकारी ने कहा कि इलाके में महिलाओं की

शिकायतों में गंभीरता से लेने और संवेदनशीलता से समाधान करने का निर्देश

दिया है। कुछ महिलाओं ने बुधवार को एक बार फिर स्थानीय असामाजिक तत्वों

द्वारा उत्पीड़न किए जाने की शिकायत की, जिसके बाद इलाके में निगरानी बढ़ा

दी गई है। जिला पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित

करते हुए पांच अलग-अलग स्थानों पर 10 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जहां

से सबसे ज्यादा शिकायतें मिली थीं।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह पहल

अशांत क्षेत्रों में लोगों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने में महत्वपूर्ण

होगी, ताकि किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। कुछ

स्थानीय महिलाओं द्वारा स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं शेख शाहजहां,

उत्तम सरदार और शिबू हजरा पर यौन उत्पीड़न और हिंसा का आरोप लगाए जाने के

बाद संदेशखाली में तनाव फैलने के 14 दिन बाद बुधवार को कार्यवाहक डीजीपी

राजीव कुमार ने नवनियुक्त एडीजी (दक्षिण बंगाल) सुप्रतिम सरकार और बशीरहाट

जिले के एसपी हुसैन मेहदी रहमान के साथ अशांत इलाकों का दौरा किया। कुमार

ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था के हालात पर शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ

बंद कमरे में बैठक की। हालांकि कार्यवाहक डीजीपी ने मीडियाकर्मियों से बात

नहीं की, लेकिन सूत्रों ने कहा कि कुमार ने क्षेत्र में पुलिस तैनाती की

प्रकृति और पुलिस को प्राप्त शिकायतों का विस्तृत जायजा लिया।

कुमार

की यात्रा इस बात को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण थी कि राष्ट्र जय

अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की एक क्षेत्र-निरीक्षण टीम गुरुवार को

संदेशखली का दौरा करने वाली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें